छत्तीसगढ़
Trending

होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में होली सेलिब्रेशन के बीच हंगामा: जबरन रंग लगाने पर युवकों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में होली के जश्न के दौरान दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक युवक शामिल थे। विवाद जबरदस्ती रंग लगाने को लेकर हुआ, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोवा-पंडरी गुरुद्वारा के पास रहने वाले तुषार कुंदनानी, यश, भरत धनेचा, दिनेश, मोहित और अमर सचदेव होली के जश्न के लिए होटल पहुंचे थे। इसी दौरान जबरदस्ती रंग लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

घटना के बाद तुषार कुंदनानी ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि भरत, मोहित, अमर और दिनेश ने उन्हें और यश को अपशब्द कहे और फिर पाइप से हमला कर दिया।

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 115(2) और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button