छत्तीसगढ़
Trending

विष्णु के सुशासन में क्रेडा विभाग ने लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय : कर्मचारियों में खुशी की लहरक्लस्टर टेक्निशियन का यात्रा भत्ता बढ़ा, पदोन्नति नियम लागू

रायपुर, 21 मई 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई मिसाल देखने को मिली है। हाल ही में मंत्रालय, नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) की बोर्ड बैठक में विभागीय हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता क्रेडा अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी ने की, जिसमें सीईओ राजेश सिंह राणा और शासी निकाय के सदस्य भी उपस्थित रहे।

बैठक में क्रेडा विभाग में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के पदोन्नति नियम को लागू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही क्लस्टर टेक्निशियन का यात्रा भत्ता बढ़ाकर 5 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इसके अलावा भी कई अहम निर्णय लिए गए, जिनकी जानकारी आगामी अंकों में साझा की जाएगी।

इन निर्णयों के बाद क्रेडा के उप अभियंता, सहायक अभियंता और क्लस्टर टेक्निशियन वर्ग में उत्साह और संतोष की लहर है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी प्रधान कार्यालय पहुंचकर क्रेडा अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी और सीईओ राजेश सिंह राणा का आभार जताया।

अधिकारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों को विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने कुछ महीनों में ही पूरा कर दिया है। सुशासन तिहार के इस दौर में आम जनता के साथ-साथ कर्मचारियों की भी आवाज़ सुनी गई है। यह निर्णय सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button