छत्तीसगढ़
Trending
भा.ज.पा. महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने शास्त्री बाजार में पार्षद प्रत्याशी प्रीति फरताड़े के समर्थन में आयोजित चुनावी बैठक में जनता से सुनी समस्याएं, 15 वर्षों से कांग्रेस सरकार के कारण रायपुर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

रायपुर, 03 फ़रवरी 2025| भा.ज.पा. महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने पार्षद प्रत्याशी प्रीति फरताड़े के समर्थन में शास्त्री बाजार में भाजपा की चुनावी बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान, प्रीति फरताड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं, फुटकर व्यापारियों और स्थानीय जनता से संवाद किया। बैठक में नागरिकों ने शहर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी समस्याएं साझा कीं।भा.ज.पा. नेताओं ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की सरकार रही है,
जिसके कारण शहर में सड़क, सफाई, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। इससे शहरवासी लगातार परेशान हैं।भा.ज.पा. ने संकल्प लिया कि यदि उनकी सरकार निगम में बनती है, तो रायपुर को स्वच्छ, विकसित और सुविधाजनक शहर बनाने के लिए जनता के सहयोग से कार्य किया जाएगा।



