छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में निगम का बड़ा एक्शन : मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाकर सुगम किया गया यातायात, फन फेयर प्रबंधक पर शासकीय संपत्ति गंदा करने के जुर्म में ₹20,000 का जुर्माना, FIR की चेतावनी भी दी

रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में रायपुर नगर निगम ने राजधानी के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व निगम के अपर आयुक्त पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा और नगर निवेशक आभाष मिश्रा सहित जोन कमिश्नरों और नगर निवेश विभाग की टीमों ने किया।

टीम प्रहरी और यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में सभी जोनों में एक साथ कार्रवाई की गई। मुख्य बाजार क्षेत्रों व प्रमुख मार्गों से अवैध कब्जों को हटाकर नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा प्रदान की गई।

फन फेयर प्रबंधक पर ₹20,000 जुर्माना

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत जोन 7 के नगर निवेश विभाग ने अग्रसेन चौक, समता कॉलोनीभैंसथान मैदान क्षेत्र में शासकीय संपत्ति पर अवैध विज्ञापन चस्पा कर गंदगी फैलाने पर फन फेयर के प्रबंधक पर ₹20,000 का अर्थदंड लगाया है। जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने अर्थदंड तत्काल निगम कोष में जमा कराने व शपथ पत्र देने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा संबंधित पर नामजद एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न जोनों में चली सघन कार्रवाई

  • जोन 5: आमापारा चौक में अतिक्रमण हटाया गया, फ्लेक्स जब्त कर जुर्माना किया गया।
  • जोन 10: डुमरतराई थोक सब्जी बाजारकौशल्या विहार गेट से अटल परिसर तक अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई
  • जोन 8: वार्ड 70 सरोना क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री जब्त की गई।
  • जोन 4: डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से जयस्तंभ चौक तक मुख्य मार्ग से अवैध कब्जे हटाए गए।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर की सुंदरता और नागरिकों की सुविधा बनी रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button