छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 67 में भाजपा प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी ने जनता से मांगा समर्थन, विकास के बड़े वादे किए

रायपुर, 04 फरवरी 2025: नगर पालिका निगम रायपुर के वार्ड क्रमांक 67 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी का जनसंपर्क अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है। उन्होंने वार्ड के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने नाली, पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्डवासियों, महिलाओं और युवाओं का उत्साहजनक समर्थन देखने को मिला। नागरिकों ने अपनी स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रत्याशी से चर्चा की, जिस पर सोनू ममता तिवारी ने समाधान का भरोसा दिया।

“हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” – सोनू ममता तिवारी का संकल्प

भाजपा प्रत्याशी ने अपने प्रचार अभियान के दौरान जनता से अपील करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिताने से वार्ड में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सरकार की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचेगा।

सोनू ममता तिवारी ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-U) के तहत 3 लाख से अधिक आवास बनाए जाएंगे, जिससे सबका घर का सपना साकार होगा।

इसके अलावा, उन्होंने वार्ड के व्यावसायिक केंद्रों में सुधार लाने, बिजली, सड़क, शौचालय और जल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का भी वादा किया।

भक्त माता कर्मा वार्ड 67 में भाजपा को जिताने की अपील

सोनू ममता तिवारी ने वार्ड 67 के नागरिकों से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वार्ड को व्यवस्थित, स्वच्छ और विकसित बनाया जाएगा। उन्होंने जनता से वादा किया कि यदि भाजपा विजयी होती है, तो वार्ड की सभी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button