छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में महापौर मीनल चौबे ने बारिश से पहले बड़े नालों की तली तक सफाई के दिए सख्त निर्देश : 30 मई तक हर हाल में पूरा हो काम, लापरवाही पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज

रायपुर, 16 मई 2025 नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में बारिश पूर्व नाला सफाई को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में आयुक्त विश्वदीप, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर सहित सभी जोन अध्यक्ष, जोन कमिश्नर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही उपस्थित रहे।

बैठक में महापौर ने निर्देश दिए कि 30 मई 2025 तक रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी बड़े नालों की तली तक की सफाई हर हाल में पूर्ण की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

सभी जोन को 25-25 अतिरिक्त ठेका सफाई कर्मियों के माध्यम से मैनुअल सफाई कराने तथा बड़े नालों की सफाई के लिए पोकलेन मशीन लगाने हेतु प्रति जोन 3 लाख रुपये की कार्य स्वीकृति दी गई है। महापौर ने कहा कि बारिश से पहले नालों की समुचित सफाई नहीं होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी, जिससे नागरिकों को परेशानी हो सकती है।

महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन अध्यक्षों से जोनवार चर्चा कर सफाई की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि जोन अध्यक्षों के सुझावों के आधार पर समन्वय बनाकर समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।

सभी जोन अध्यक्षों से अपील की गई कि वे अपने-अपने वार्डों का निरीक्षण करें और सफाई कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि शहरवासियों को बरसात में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button