छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में ऑनलाइन फ्रॉड का बड़ा फॉर्मूला : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 28 लाख की ठगी, युवती ने भेजा मैसेज – “आपके साथ ठगी हुई है”

रायपुर, 17 जुलाई 2025। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक व्यवसायी से शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 28 लाख रुपये की ठगी की गई है।

जानकारी के अनुसार, अमृत ट्रेडिंग के संचालक मोहिंदर पाल सिंह खुराना को एक अज्ञात युवती ने पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, फिर व्हाट्सएप कॉल कर संपर्क में आई। युवती ने शेयर बाजार में तेज़ कमाई और मुनाफे का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।

पीड़ित व्यवसायी से HDFC बैंक के एक खाते में करीब 28 लाख रुपये जमा करवाए गए। जब खुराना ने पैसे वापस मांगे तो व्हाट्सएप पर उन्हें यह मैसेज आया – “आपके साथ ठगी हुई है।”

घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर वाली युवती के खिलाफ FIR दर्ज की हैसिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन निवेश के मामलों में सतर्क रहें, और किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई लेन-देन न करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button