छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में 10 सालों से कांग्रेस ने किया विकास को ठप: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा- जनता सिखाएगी चुनाव में सबक, भाजपा सरकार लाएगी भ्रष्टाचार की जांच

कोरबा, 27 जनवरी 2025 तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस ने कोरबा शहर को पूरी तरह से खोखला कर दिया था और इस चुनाव में उनके पास बताने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने भाजपा की योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरी तरह से लागू किया जा रहा है।

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 72 हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1 हजार रुपये का लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरबा शहर के हर वार्ड में अब विकास कार्य दिखाई देने लगे हैं और जनता जानती है कि भाजपा ही विकास ला सकती है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में ही लिप्त रही है।

उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों को पूरी कोरबा शहर का आशीर्वाद मिलने जा रहा है।

भ्रष्टाचार की होगी जांच
एक सवाल के जवाब में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बीते 10 वर्षों में कोरबा नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में हुए कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार ने कोरबा के विकास को रोक दिया था, और अब कोरबा की जनता विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी और अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button