छत्तीसगढ़
Trending

गुढ़ियारी में बड़ी चोरी की वारदात: शादी में गए परिवार के सूने घर से चोर उड़ा ले गए 11.51 लाख के गहने

रायपुर, 13 जून 2025 — राजधानी रायपुर में एक बार फिर से अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक सूने घर को निशाना बनाते हुए शातिर चोरों ने करीब 11 लाख 51 हजार रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। घटना तब घटी जब घर का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार देर रात लगभग 3 बजे जब समारोह से लौटकर आया तो घर का नजारा देख दंग रह गया। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ितों के मुताबिक चोर घर में रखे सोने-चांदी के गहने और कीमती जेवरात ले उड़े, जिनकी अनुमानित कीमत 11.51 लाख रुपये बताई जा रही है।

परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर लिया है। राहत की बात यह रही कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी की दिशा में जांच तेज कर रही है।

इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आमजन में दहशत और नाराजगी दोनों बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button