छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में अब केवल अधिकृत पोर्टल से ही भरें आरटीओ ई-चालान, फर्जी लिंक से सावधान रहने की अपील

📍 रायपुर, 5 सितम्बर 2025

परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन से संबंधित आरटीओ ई-चालान का भुगतान केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर ही करें।

हाल के दिनों में कुछ धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों को फर्जी संदेश और ईमेल भेजकर चालान की राशि जमा कराने का प्रयास किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जारी सभी चालान केवल अधिकृत पोर्टल पर ही उपलब्ध रहते हैं।

वास्तविक चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए वाहन मालिक पोर्टल पर पे-ऑनलाइन विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद वाहन नंबर और चेसिस नंबर/इंजन नंबर के अंतिम चार अंक डालकर चालान का पूरा विवरण देखा जा सकता है और सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऐप से प्राप्त लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अनधिकृत माध्यम से राशि का भुगतान करें। धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या परिवहन विभाग से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button