छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय का एक्शन मोड: जवानों से मुलाकात, शहीद को श्रद्धांजलि, अस्पताल का शुभारंभ, समाधान शिविर का निरीक्षण; स्वास्थ्य मंत्री की कोरोना पर प्रेस वार्ता और मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक आज, प्रदेश में बारिश का कहर जारी

छत्तीसगढ़ समाचार अपडेट | 23 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुरक्षा और जनकल्याण कार्यक्रमों में लेंगे भाग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 09:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर माना स्थित 4थी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पहुंचे, जहां उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जवानों से मुलाकात की। इस दौरान वे शहीद जवान को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सड्डू स्थित ITSA HOSPITALS के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह 11:25 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर सुशासन तिहार में आयोजित समाधान शिविर का औचक निरीक्षण करेंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद वे दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट जाएंगे।

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे प्रेस वार्ता
देशभर में कोरोना मामलों में इजाफे को देखते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे प्रदेश में कोरोना से निपटने की तैयारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज
आज दोपहर 1 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक होगी। इसमें अतिशेष धान की नीलामी से संबंधित दरों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे।

मौसम अपडेट: प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी, येलो अलर्ट जारी
राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बदली और बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बस्तर संभाग में मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button