छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति की ओर एक और कदम: क्रेडा ने कॉलेज में कार्यशाला आयोजित कर छात्रों को सौर ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण की दी जानकारी, योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

रायपुर, 21 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा आदर्श महाविद्यालय, दतरेंगा में सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण पर अर्द्धदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सौर ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। राजेश सिंह राणा ने ऊर्जा संरक्षण और अक्षय ऊर्जा के महत्व को रेखांकित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना और राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम-बायोगैस योजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ₹78,000 तक की सब्सिडी और सस्ते ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, राज्य सरकार भी इस योजना में अतिरिक्त सब्सिडी देने पर विचार कर रही है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए राजेश सिंह राणा ने कहा कि 2030 तक राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता को 7% से बढ़ाकर 40% करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी जरूरतें पूरी करने की दिशा में राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से क्रेडा के साथ जुड़कर ऊर्जा संरक्षण और जागरूकता फैलाने की अपील भी की।

इस अवसर पर नेहा शल्मन (विशेषज्ञ, क्रेडा) ने विद्यार्थियों के लिए सौर ऊर्जा पर तर्क-वितर्क प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा, निहार रंजन साहू (परियोजना समन्वयक, क्रेडा) ने ऊर्जा संरक्षण और सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्रेडा के सौर समाधान मोबाइल ऐप और सोलर पोर्टेबल मोबाइल पावर बैंक के बारे में भी बताया।

इस कार्यशाला में आदर्श महाविद्यालय, दतरेंगा के प्राचार्य, 150 से अधिक विद्यार्थी और कॉलेज के शिक्षकगण सक्रिय रूप से शामिल हुए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button