छत्तीसगढ़
Trending

बस्तर में दो मुठभेड़ों में 22 नक्सली ढेर: बीजापुर में 18, कांकेर में 4 नक्सली मारे गए; गोलीबारी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 22 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से स्वचालित हथियार बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान शहीद हो गया।

सुरक्षा बलों ने बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों के गढ़ में घुसकर उन्हें चारों ओर से घेर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि अब भी दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, दो जवान घायल
एक अन्य घटना में, नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के थुलथुली इलाके में हुए आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल हो गए। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

2024 में अब तक 71 नक्सली ढेर
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में अब तक छत्तीसगढ़ में 71 नक्सली मारे जा चुके हैं। इस साल अब तक 300 नक्सलियों को मार गिराया गया है और 290 हथियार बरामद किए गए हैं।

बीजापुर में बड़ी मुठभेड़ जारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर सुरक्षा बलों ने दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ से एक दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने आंद्रि क्षेत्र को घेर लिया था और गुरुवार सुबह भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है और पूरी स्थिति ऑपरेशन खत्म होने के बाद स्पष्ट होगी। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि सुरक्षा बल हीरौली से आगे बढ़ चुके हैं और लगातार फायरिंग हो रही है।

9 फरवरी को 31 नक्सली मारे गए थे
इससे पहले 9 फरवरी को बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में 1,000 से अधिक सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में 31 नक्सली मारे गए थे। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने सभी शव बरामद किए थे। हालांकि, इसमें DRG और STF के एक-एक जवान शहीद हुए थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button