छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर: 11 जून को 42 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी, शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

रायपुर, 08 जून 2026। राजधानी रायपुर के हजारों नागरिकों को 11 जून को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडरों के संधारण और अंडरग्राउंड केबल जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के 42 जलागारों से होने वाली शाम की जलापूर्ति बंद रहेगी।

जानकारी के अनुसार, रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी के 10 पोल स्ट्रक्चर के बीच भूमिगत केबल बिछाकर उसे विद्युत लाइन से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के कारण 11 जून को 33 केवी लाइन, इंटेकवेल और 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी तथा 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट का संचालन प्रभावित रहेगा।

इन क्षेत्रों में शाम को नहीं आएगा पानी

डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वाइरन बाजार, देवेन्द्र नगर और संजय नगर ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह मिलेगी सप्लाई, शाम को रहेगी बंद

जल विभाग के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में 11 जून को सुबह नियमित जलप्रदाय किया जाएगा, लेकिन शाम की सप्लाई बंद रहेगी। 12 जून की सुबह से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने नागरिकों से पानी का आवश्यक भंडारण करने की अपील की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button