छत्तीसगढ़
Trending

कालीबाड़ी मातृ एवं शिशु अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री : व्यवस्थाओं का लिया जायजा – प्रमुख घोषणाएं की गईं

रायपुर, 7 जून 2025। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों, अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकीय स्टाफ से सीधे संवाद कर आवश्यक सुझाव और समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में 4 मेडिकल ऑफिसर, 25 स्टाफ नर्स, 10 वार्ड आया, 5 वार्ड बॉय, 2 लैब टेक्निशन और 2 लैब असिस्टेंट की पदस्थापना की घोषणा की। इससे अस्पताल की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षा कक्ष के निर्माण के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही अस्पताल के द्वितीय तल स्थित हॉल में अतिरिक्त एयर कंडीशनर लगाने का भी आदेश दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि परिसर में विधायक निधि से जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शुरुआत की जाएगी, जिससे मरीजों को किफायती दर पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। आने वाले समय में इस अस्पताल को मॉडल हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री की इन घोषणाओं पर अस्पताल प्रशासन, मरीजों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button