छत्तीसगढ़
Trending

भैरमगढ़ में सनसनी: भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर हेड कांस्टेबल ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे नेता

बीजापुर, 15 मई 2025 भैरमगढ़ नगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि रायडू को गोली नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर पुलिस हेड कांस्टेबल जलन कुमार कर्मा और भाजपा नेता के बीच कहासुनी हो गई थी। बहस बढ़ने पर कांस्टेबल ने गुस्से में आकर अपनी सर्विस पिस्टल से गोली चला दी। घटना के समय लव कुमार रायडू को सुरक्षा प्रदान की गई थी, इसके बावजूद यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि यह फायरिंग ‘हवाई फायरिंग’ थी। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए हेड कांस्टेबल जलन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसे हिरासत में लिया गया है और उसकी सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button