हरसंभव फाउंडेशन ने शीतकालीन सत्र में जरूरतमंद बच्चियों को बांटे 50 से ज्यादा स्वेटर, महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियान

रायपुर, 2 दिसंबर 2024: हरसंभव फाउंडेशन ने इस वर्ष भी अपनी परंपरा को कायम रखते हुए शासकीय माध्यमिक शाला कुकुर बेड़ा में शीतकालीन सत्र के दौरान जरूरतमंद बालिकाओं के बीच स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में 50 से अधिक कन्या बालिकाओं को नीले रंग के नए स्वेटर निशुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या नीता मनहरे सहित संस्था की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी, संरक्षक सीमा छाबड़ा, एवं अन्य प्रमुख सदस्यों जैसे खुशबू जोशी, पूनम मिश्रा, डॉ. प्रीति उपाध्याय, राधा रानी श्रीवास, और छाया देवांगन ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके साथ ही संस्था की अन्य महिला सदस्यों ने भी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।
संस्था का उद्देश्य
संस्था की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि हरसंभव फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है। इसके तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी, और ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाता है।
सामाजिक सहयोग का उदाहरण
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अन्य सदस्यों जैसे तृप्ति सक्सेना, अर्चना शर्मा, उर्मिला सोनी, आरती पंजवानी, और प्रियंका कौशल का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं ने नए स्वेटर पाकर खुशी व्यक्त की और संस्था की इस पहल की सराहना की।
हरसंभव फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करता है।



