छत्तीसगढ़
Trending

अंबिकापुर से सनसनी : नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने चार दरिंदों को किया गिरफ्तार, तीन जेल भेजे गए और एक नाबालिग पहुंचा सुधार गृह

अंबिकापुर, 04 सितम्बर 2025

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक अपचारी बालक भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विलसन खेश पिता भीम साय, कुनाल केरकेट्टा पिता राम खेलावन बेलकोटा और संजय खेश पिता दिलीप खेश शामिल हैं। सभी आरोपी बेलकोटा गांव के निवासी बताए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों बालिग आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग अपचारी को बाल सुधार गृह में दाखिल किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button