अपराधछत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में दोस्ती हुई शर्मसार, पति के दोस्तों ने महिला को पिलाई शराब; फिर दुष्कर्म कर आरोपी पहुंचे जेल

कोरबा, 21 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का फायदा उठाकर पति के दोस्तों ने महिला को अपने पास बैठाया, शराब पिलाई और फिर एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, खाना बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। नाराज होकर महिला घर से बाहर निकल गई। इसी दौरान पति के दोस्त उसे अपने साथ ले गए और बातचीत के बहाने शराब पिलाई। आरोप है कि नशे की हालत में एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा आरोपी उसका सहयोग करता रहा।

घटना के बाद पीड़िता सीधे थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जाबिर अली और निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button