छत्तीसगढ़
Trending

Fraud in Durg: दुर्ग में इंस्टाग्राम पर ‘किन्नर गुरूमाता’ ने छात्र से 1.59 लाख की ठगी की, पूजा और भैरव के बहाने वसूले पैसे

दुर्ग, 20 सितंबर 2025 दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में तंत्र विद्या और ज्योतिष के झांसे में एक छात्र से करीब 1,59,900 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर ‘Astrologer Kinnar Gurumata’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी ने पूजा, भैरव पूजा, भंडारा और प्रेम बाधा दूर करने के बहाने बार-बार छात्र से रकम वसूल की।

छात्र ने बताया कि 8 सितंबर को इंस्टाग्राम पर प्रभावित होकर उसने आरोपी से संपर्क किया। आरोपी ने 2,250 रुपए से शुरू कर अलग-अलग किश्तों में पैसे लिए। कभी वीडियो कॉल पर पूजा कराई गई, कभी उज्जैन में पूजा का झांसा दिया गया, तो कभी भंडारे और भैरव पूजा का बहाना बनाया गया। यहां तक कि सोने का चूड़ा भेजने का झांसा देकर छात्र से गाड़ी का किराया भी वसूला गया।

10 दिन तक धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, छात्र घरेलू विवाद के समाधान के लिए पूजा करवाना चाहता था और इसी दौरान धोखाधड़ी का शिकार हुआ।

सुपेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन और बैंक लेन-देन का विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों को चेताया है कि ऑनलाइन तंत्र-विद्या, ज्योतिष और अंधविश्वास आधारित विज्ञापनों के झांसे में नहीं आना चाहिए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button