छत्तीसगढ़

वन मंत्री केदार कश्यप ने ली आईडीसी की बैठक


रायपुर, 05 जनवरी 2024

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में आईडीसी की बैठक ली। मंत्री श्री केदार कश्यप को अधिकारियों ने वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की 293वीं आयोजित बैठक में वनोपज के संग्रहण, विपणन, विभागीय वित्तीय बजट की अद्यतन स्थिति और निविदा प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

1704386558 a8a0a36f64df3f23d46e


इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव सहित प्रधान मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल राय और सचिव वन श्री अनिल साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button