छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के 39 ठिकानों पर दिनभर छापेमारी

रायपुर, 20 मई 2025 बहुचर्चित छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुल 39 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रकरण के प्रमुख संदेहियों द्वारा अवैध धनराशि के निवेश से जुड़े सुरागों के आधार पर की गई।

ईओडब्ल्यू की टीमें मंगलवार सुबह से ही छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के कई प्रभावशाली कारोबारियों व उनके सहयोगियों के परिसरों पर दबिश देने में जुट गई थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घोटाले से प्राप्त अवैध धन को विभिन्न माध्यमों जैसे अचल संपत्ति, कीमती धातुओं, कारोबार और अन्य निवेश विकल्पों में खपाया गया। यह पूरा नेटवर्क योजनाबद्ध तरीके से कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए संचालित किया जा रहा था।

जप्त सामग्री में शामिल:

  • ₹90 लाख नगद
  • सोना-चांदी सहित कीमती धातुएं
  • घोटाले से जुड़ा डिजिटल डेटा
  • मोबाइल फोन, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  • संपत्ति निवेश से संबंधित दस्तावेज और अभिलेख

ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई सामग्री का तकनीकी व दस्तावेजी विश्लेषण किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी।

ईओडब्ल्यू द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध धन के प्रवाह को रोकना, संदेहियों की संलिप्तता को चिन्हित करना और घोटाले की संपूर्ण श्रृंखला को बेनकाब करना है।

सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button