छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने 8 इनामी माओवादियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर, 02 फ़रवरी 2025। गंगालूर क्षेत्र के तोड़का-कोरचोली जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 इनामी माओवादी मारे गए। यह मुठभेड़ 1 फरवरी की सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और रुक-रुक कर जारी रही।

मारे गए माओवादियों में 5 लाख का इनामी ACM शामिल

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादी पश्चिम बस्तर डिवीजन की गंगालूर एरिया कमेटी और मिलिशिया कंपनी के सदस्य थे। इनमें 5 लाख रुपये का इनामी एसीएम कमलेश नीलकंठ भी शामिल था।

मुठभेड़ के दौरान दो DRG जवानों को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।

बरामद हथियार और अन्य सामग्री

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री बरामद की, जिसमें शामिल हैं:

  • 1 इंसास राइफल
  • 2 नग 12 बोर राइफल
  • 1 बीजीएल लॉन्चर
  • 4 Muzzle Loading Rifle
  • स्केनर सेट
  • भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य

सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने कहा कि बीते 32 दिनों में 25 हार्डकोर माओवादी मारे गए हैं। उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़ आत्मसमर्पण करने की अपील की, अन्यथा कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button