जशपुर वन मंडल में हाथियों का कहर: रिहायशी इलाके में महिला की मौत, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

रमेश शर्मा
जशपुर, 04 सितंबर 2025
जशपुर वन मंडल के तपकरा वन परिक्षेत्र में आज एक हाथी ने रिहायशी इलाके में घुसकर 50 वर्षीय महिला बसंती बाई को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। साग जोर गांव के आसपास पिछले दो दिन से विचरण कर रहे हाथी ने अचानक ग्राम पंचायत भवन के पास हमला किया।
ग्रामीणों ने वन अधिकारियों और गस्तीदल को सूचित किया, लेकिन देर तक हाथी को सुरक्षित रूप से रिहायशी इलाके से नहीं हटाया जा सका। घटना के समय मृतिका चम्पा बाई घर के बाहर मोबाइल पर बातचीत कर रही थीं, तभी हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया। उन्हें फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।
वन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा जनहानि रोकने के निर्देश दिए जाने के बावजूद जशपुर वन मंडल में हाथियों के हमले जारी हैं। इस कारण तपकरा और फरसाबहार के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।



