छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर, राजधानी रायपुर में पारा 9.8 डिग्री तक गिरा, दुर्ग और सरगुजा में कड़ी ठंड, अगले दिन हल्की बारिश की उम्मीद

रायपुर। सोमवार को पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही। राजधानी रायपुर समेत सरगुजा, बस्तर और रायपुर संभाग के अधिकांश स्थानों पर शीतलहर के हालात बने रहे। प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री तक नीचे चला गया।

रायपुर का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री
राजधानी रायपुर में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। सोमवार रात पारा 9.8 डिग्री तक गिरा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटों में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

दुर्ग सबसे ठंडा, सरगुजा में कड़ाके की ठंड
मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भीषण ठंड पड़ी। अंबिकापुर में पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि पेंड्रारोड का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ी इलाकों सामरी और मैनपाट में तापमान दो डिग्री के आसपास दर्ज हुआ।

नमी के कारण हल्की बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है, जो तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते प्रदेश में समुद्र से नमी वाली हवा आने के आसार हैं। मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं और 18 दिसंबर से बस्तर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

आने वाले दिनों में राहत के संकेत
बादलों के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल शीतलहर का असर बना रहेगा।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button