छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई : राजधानी सहित दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ छापेमारी, कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर, 03 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि कारोबार से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 अधिकारियों की टीम, सशस्त्र बलों के साथ मिलकर रायपुर में अलग-अलग 8 से 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ईडी की यह कार्रवाई किस घोटाले या प्रकरण से जुड़ी हुई है। मामले में एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button