छत्तीसगढ़
Trending

ईडी की कार्रवाई साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर हुई, जांच के बाद संपत्ति अटैच की : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कोंटा में ईडी की कार्यवाही पर कहा कि, छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस के सरकार द्वारा क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर दो हजार करोड़ रुपए से अधिक का शराब घोटाला किया गया। इस मामले में ईडी जांच कर रही है। जांच में साक्ष्य और तथ्य पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। आगे उन्होंने कहा कि, शराब घोटाले से संबंधित जितनी प्रापर्टी जांच में सामने आ रही है, ईडी उसे अटैच कर रही है। कांग्रेस के आरोप पर साव ने कहा कि, हर कार्यवाही के बाद कांग्रेस अनर्गल बातें करती है, वास्तविकता यही है कि कांग्रेस कार्यकाल में करोड़ों रुपए का शराब घोटाला हुआ है।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ और अंबिकापुर में बुलडोजर कार्रवाई पर कहा कि, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा होने पर प्रशासन नियमानुसार नोटिस देकर अवसर देती है, इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटता तो प्रशासन के पास कार्रवाई के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। यह अंतिम विकल्प है।साव ने शाला प्रवेश उत्सव पर कहा कि, साय सरकार शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। फिलहाल युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान प्रारंभ किया है। इससे ड्रॉप आउट कम करने का प्रयास किया जा रहा है। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से जन जागरूकता शुरू किया है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बालक स्कूल आकर पढ़ाई करें, कोई शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button