छत्तीसगढ़
Trending

जेल में बंद युवक की इलाज के दौरान मौत : परिजनों ने कहा– दो दिन पहले था बिल्कुल स्वस्थ, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, जांच की मांग तेज

बिलासपुर। सेंट्रल जेल में बंद 22 वर्षीय कन्हैया सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मस्तूरी निवासी कन्हैया दो माह पूर्व मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था।

मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दो दिन पहले ही वे कन्हैया से जेल में मुलाकात कर लौटे थे, उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था। वहीं, जेल प्रशासन के अनुसार, सोमवार देर रात कन्हैया को सांस लेने में तकलीफ होने पर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button