छत्तीसगढ़

Durg Latest: वीर नारायण सिंह Statue Vandalised, ‘नारायण’ नाम से चिढ़ने वाली महिला पकड़ी गई

दुर्ग। 17 अगस्त की रात दुर्ग बस स्टैंड के पास स्थित वीर नारायण सिंह की प्रतिमा और शिलालेख पर कालिख पोते जाने की घटना में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। आरोपी महिला की पहचान राही उर्फ रेखा निर्मलकर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला लंबे समय से मानसिक रोग से पीड़ित है। उसके परिजनों के अनुसार, वह कई सालों से इलाज करा रही है और उसे ‘नारायण’ नाम से विशेष चिढ़ है। बताया गया कि महिला के पति का नाम भी नारायण निर्मलकर है, जिसकी वजह से वह असामान्य व्यवहार करती है।

आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद आदिवासी समाज ने इसे अपने पुरखों का अपमान बताते हुए विरोध जताया था। समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की।

मानसिक चिकित्सालय भेजी गई महिला
दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी महिला को मेडिकल जांच के बाद मानसिक चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने उसके पति से इलाज संबंधी दस्तावेज मांगे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button