छत्तीसगढ़

हिट एंड रन कानून का विरोध : आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ड्राइवर

रायपुर. हिट एंड रन कानून के विरोध में एक बार फिर प्रदेशभर के ड्राइवर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. इसका असर फिर प्रदेशभर में पड़ सकता है. छग ड्राइवर महासंगठन ने सभी ड्राइवर साथियों से कहा है कि आप अपनी गाड़ी अपने मालिक के घर या ऑफिस पर खड़ी करके आप सुरक्षित अपने घर आ जाएं, क्योकि सरकार की तरफ से यह काला कानून वापस नहीं लिया गया है और ना हमें लिखित में दिया गया है.

आगे कहा गया है कि जब तक हमें लिखित में नहीं देंगे तब तक स्टेरिंग छोड़ो आन्दोलन जारी रहेगा और जो भाई गाड़ी चलाते हैं और रास्ते में अगर कोई बात होती है तो उसके जिम्मेदार स्वयं होंगे. अगर कोई बात होती है तो ऑल इण्डिया ड्राइवर एसोसिएशन से कोई मतलब नहीं होगा. तब तक आप अपने घर में सुरक्षित रहें.

image 2024 01 09T230133.660
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button