छत्तीसगढ़
Trending

आय से अधिक संपत्ति मामला: चर्चित अधिकारी सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कानूनी और राजनीतिक गलियारों में गरमाई चर्चा

बिलासपुर, 23 जनवरी 2025

बिलासपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ की चर्चित अधिकारी सौम्या चौरसिया ने आय से अधिक संपत्ति के एक पुराने मामले में अपनी याचिका वापस ले ली है। यह मामला पहले ACB/EOW कोर्ट में चल रहा था, जहां से उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी। जमानत मिलने के बाद, इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

वही आज, हाईकोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में चल रहे इस मामले की याचिका को औपचारिक रूप से वापस ले लिया गया। सौम्या चौरसिया के खिलाफ कई मामले लंबित हैं, लेकिन यह मामला खासा चर्चित रहा है। याचिका वापस लेने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह घटना कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

Make long title like aajtak

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button