छत्तीसगढ़
Trending

धरसींवा विधायक अनुज ने सिलयारी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की स्टॉपेज बहाली के लिए लिखा रेल मंत्री को पत्र

रायपुर, 02 सितम्बर 2025।धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सिलयारी रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों की स्टॉपेज बहाल करने की मांग को लेकर विधायक अनुज शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।

ग्रामवासियों ने विधायक अनुज के निवास पर पहुंचकर अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस और इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की स्टॉपेज बंद होने से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कोविड काल में यह स्टॉपेज बंद कर दी गई थी, जिसे आज तक पुनः शुरू नहीं किया गया है।

विधायक अनुज ने कहा कि “क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। सिलयारी एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां मजदूर, व्यापारी, नौकरीपेशा लोग और छात्र-छात्राओं का आना-जाना रहता है। स्टॉपेज बंद होने से आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।”

उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सिलयारी स्टेशन पर दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों की स्टॉपेज जल्द बहाल की जाए। विधायक ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मिलकर इस विषय को उनके समक्ष रखेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button