छत्तीसगढ़

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सड़क हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाक़ात

रायपुर, 13 मई 2025 धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनोहरा और मोहंदी के पांच ग्रामीणों की बीती रात बंगोली में हुए भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मृतकों में स्व. टिकेश्वरी साहू (ग्राम मनोहरा), स्व. गीता साहू, स्व. प्रभा साहू, स्व. नंदनी साहू और स्व. एकलव्य साहू (ग्राम मोहंदी) शामिल हैं।

मंगलवार को हुए इन सभी दिवंगत आत्माओं के अंतिम संस्कार में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर संवेदना प्रकट की और कहा, “किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह एक ऐसा घाव है जो बाहर से दिखता नहीं, लेकिन अंदर से व्यक्ति को तोड़ देता है। मैं इस परिवार के साथ हमेशा हूं।”

विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति से परिजनों को संबल मिला और स्थानीय ग्रामीणों ने भी उन्हें धन्यवाद दिया कि इस दुःखद क्षण में उन्होंने परिवारों का साथ दिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button