छत्तीसगढ़

प्रतिबंध के बावजूद बांध में उतरे ग्रामीण: नाव पलटी तो 6 ने बचाई जान, 3 के लिए DDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

सूरजपुर, 23 जून 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा बांध में 9 ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 6 ग्रामीणों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 लोग लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार रात प्रतिबंध के बावजूद 9 ग्रामीण नाव लेकर मछली पकड़ने के लिए बांध में गए थे। इसी दौरान अंधेरे में उनकी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही सभी लोग पानी में गिर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 6 ग्रामीण किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गए, लेकिन 3 लोग गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और DDRF की टीम मौके पर पहुंची।

फिलहाल लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। गोताखोरों और बचाव दल की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से जलाशयों और बांधों में सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापता ग्रामीणों की खोज के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और ग्रामीण बड़ी संख्या में बांध के आसपास जुटे हुए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button