छत्तीसगढ़
डिप्टी CM अरुण साव पहुंचे अमेरिका : प्रदेश में सड़क तकनीक को मजबूत करने करेंगे अध्ययन, सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा – ‘जय जोहार संगवारी हो!’

रायपुर, 11 सितंबर 2024 उपमुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा सरकार के पहले अध्ययन दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट कर दी। अरुण साव ने सात समुंदर पार पहुंच कर भी छत्तीसगढ़ की जनता से अपने चिर परिचित छत्तीसगढ़ीया अंदाज में संवाद किया।
https://x.com/ArunSao3/status/1833690617135649265?t=uo9smC9ysqAkkVXB-6WUxg&s=19
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिखा कि,
जय जोहार
संगवारी हो!
प्रभु श्री राम के आशीर्वाद अऊ आप मन के शुभकामना के साथ मैं अमेरिका सकुशल पहुंच गए हावंव।इंहा अगला कुछ दिन हमर छत्तीसगढ प्रदेश के सड़क तकनीक के उन्नति अऊ विश्व स्तरीय विकास बर अध्ययन अऊ मार्गदर्शन प्राप्त करहुं।
जय छत्तीसगढ़।


