छत्तीसगढ़
Trending

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं : कई मामलों का मौके पर किया समाधान, खेलो इंडिया में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नेहरू चौक स्थित शासकीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर जनदर्शन को सुशासन का प्रभावी माध्यम बताया।

जनदर्शन में पोड़ी (ह) ग्राम पंचायत के सरपंच ने गांव में खेल मैदान समतलीकरण की मांग रखी, जबकि ग्राम बिरकोना की आदिवासी महिला किसान बबीता मरकाम ने पटवारी द्वारा ऋण पुस्तिका के लिए परेशान करने की शिकायत की। अरुण साव ने दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न विषयों से जुड़े लगभग तीन दर्जन आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को समाधान हेतु भेजा गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में पदक जीतकर बिलासपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों किरण साहू और आर्या अख्तर को बधाई दी। पटना में 4 से 15 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में थांग ता स्पर्धा में दोनों खिलाड़ियों ने ब्रांज मेडल हासिल किए।

अरुण साव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दे रही है।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button