छत्तीसगढ़
Trending
दिल्ली ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे अहम मुलाकात

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात निर्धारित है।
इस मुलाकात के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लेकर अहम चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति, न्याय प्रणाली में सुधार और हाल ही में प्रस्तावित विधायी बदलावों पर भी बात हो सकती है।
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो केंद्र और राज्य के बीच सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने का संकेत है।