छत्तीसगढ़
Trending

राजकीय शोक में बंद रहेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम: मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का शोक घोषित, CM साय के सभी कार्यक्रम रद्द

रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ राज्य में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। यह शोक 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान राज्य में सरकारी स्तर पर कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत समस्त शासकीय भवनों और जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस अवधि में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी के सभी दौरे भी रद्द कर दिए गए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button