छत्तीसगढ़

क्रेडा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस, अधिकारियों और कर्मचारियों को दी निष्ठापूर्वक कर्तव्य निभाने की प्रेरणा

रायपुर, 26 जनवरी 2026| क्रेडा ने भारतीय गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ को बड़े धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा ने की। परंपरा के अनुसार, श्री राणा ने ध्वजारोहण कर समस्त देशवासियों और क्रेडा के अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री राणा ने 26 जनवरी को हर भारतीय के लिए गर्व का दिन बताते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्रेडा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और कार्यस्थल पर कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों के कारण क्रेडा ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह में आर.एस. भाकुनी (अधीक्षण अभियंता), जे .एन. बैगा (कार्यपालन अभियंता), श्री विजय कुमार (कार्यपालन अभियंता), श्री संतोष कुमार ध्रुव (प्रभारी कार्यपालन अभियंता), श्री कमल नारायण पुरेना (प्रभारी कार्यपालन अभियंता) सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button