छत्तीसगढ़
Trending

कांग्रेस के पास निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मिली हार को छिपाने के लिए कोई बहाना नहीं है, इसलिए ईडी पर आरोप लगा रहे : डिप्टी सीएम अरुण साव

इस बजट में छत्तीसगढ़ रजत जयंती की दिखेगी झलक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

ईवीएम और बैलेट दोनों में हार के बाद नए बहाने खोजने कांग्रेस के पास 4 साल है: डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आया है। दोनों चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। वे ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों में क्रमशः पराजित हुए हैं। और उनके पास हार को छिपाने का कोई बहाना नहीं बचा है। अगले 4 साल नए बहाने खोजे कांग्रेस। अब चूंकि सारे बहाने खत्म हैं और करारी हार पर जवाब नहीं दे पा रही है कांग्रेस, इसलिए ईडी के नाम पर भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहे हैं कांग्रेसी। जबकि ईडी साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

साव ने आगामी बजट को लेकर कहा कि, यह वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है। और सोमवार को विधानसभा में विकसित छत्तीसगढ़ और विजन 2047 को अचीव करने वाला बजट पेश होगा। उन्होंने कहा कि, सबका साथ, सबका विकास हमारा मूल मंत्र है। हर वर्ग के कल्याण के लिए, छत्तीसगढ़ के विकास पर केंद्रित यह बजट होगा। और इस वर्ष को रजत जयंती वर्ष घोषित किया है। इन सब चीजों पर फोकस करते हुए यह बजट होगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद जनजीवन धीरे धीरे सामान्य हो रहा है। यहां के आम लोग महसूस कर रहे हैं कि, उनके जीवन में खुशहाली और तरक्की आई है। साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य हुआ है। उसी का नतीजा है कि, आज जम्मू कश्मीर की एक अलग छवि बन रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button