छत्तीसगढ़
Trending

कर्रेगुट्टा पहुंचेंगे CM विष्णुदेव साय : जवानों से करेंगे मुलाकात, 31 नक्सलियों के खात्मे पर बढ़ाएंगे हौसला, बस्तर में अचानक बदला दौरा, रात भी वहीं गुजारेंगे

बस्तर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे में अचानक बदलाव किया गया है। अब वे बस्तर के किसी भी गांव में हेलीकॉप्टर से उतर सकते हैं। सीएम साय कर्रेगुट्टा पहुंचकर सुरक्षाबल के उन जांबाज जवानों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने हाल ही में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता दर्ज की है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उन जवानों का हौसला बढ़ाएंगे, जिन्होंने कर्रेगुट्टा में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन की सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कर चुके हैं।

सीएम साय जवानों से बातचीत कर उनके अनुभव जानेंगे और उन्हें सम्मानित भी कर सकते हैं। सुरक्षा कारणों से सीएम का रात्रि विश्राम आज बस्तर में ही होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button