छत्तीसगढ़
Trending

तिरंगा यात्रा में सीएम विष्णुदेव साय का राष्ट्रप्रेम संदेश : शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिखाई एकता की ताकत

रायपुर/जशपुर, 17 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को जशपुर जिले के दुलदुला तहसील स्थित चराईडाड़ गांव में तिरंगा यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के शिव मंदिर प्रांगण में शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को भारतीय सेना की वीरता का प्रतीक बताते हुए उनके सम्मान और राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले जवानों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में बगीचा, जशपुर, कांसाबेल और कुनकुरी विकासखंड के शहीदों और पूर्व सैनिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में शहीद जवान एल. के. तिर्की, एमानुएल केरकेट्टा, अलेक्जेंडर लकड़ा, प्रभु प्रकाश, सुनीत लकड़ा, एच. सी. इलिसियुस लकड़ा, सिमोन केरकेट्टा और अन्य के परिजन शामिल थे।

इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पद्मश्री जगेश्वर यादव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता ने एकता और देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा दी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button