छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय का बड़ा एक्शन : मुलेर गांव में दौरे के बाद तेजी से काम शुरू – स्वास्थ्य केंद्र, सीसी सड़कें और डोम शेड को मिली हरी झंडी

रायपुर, 18 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाओं पर अब तेज़ी से अमल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उप-स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और डोम शेड निर्माण के लिए कुल 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के तहत ग्राम मुलेर का औचक दौरा किया था और विकास शिविर का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्वीकृति दी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जाए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस त्वरित और जनहितैषी पहल से न केवल ग्राम मुलेर में बुनियादी सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि यह शासन की जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। यह पहल शासन और आम जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button