छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘माटी के वीर’ पदयात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम…

जशपुर, 13 नवंबर 2024 (बुधवार): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय गौरव को बढ़ावा देने और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर ‘माटी के वीर’ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और योगदान को सम्मानित करना है। मुख्यमंत्री का पूरा दिन विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में भाग लेते हुए व्यस्त रहेगा।

मुख्यमंत्री का दौरा सुबह 8:05 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ से रवाना होकर शुरू होगा। इसके बाद वे जिंदल एयरस्ट्रिप, रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर जाएंगे। यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण स्थानों पर वे जनजातीय कला, परंपराओं, और व्यंजनों के प्रदर्शन के साथ युवाओं को जनजातीय गौरव से अवगत कराएंगे।

सुबह 10:00 बजे से ‘भगवान बिरसा मुंडा माटी के वीर’ पदयात्रा का शुभारंभ जशपुर के पुराना नगर से किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री और जनजातीय समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह यात्रा 12:25 बजे बिरसा मुंडा चौक पर समाप्त होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री कल्याण आश्रम, जशपुर में आगमन करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अपराह्न 2:50 बजे मुख्यमंत्री विवेकानंद कॉलोनी में होटल वृंदावन इम्पीरियल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर जनजातीय समुदाय और विभिन्न समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे 5:30 बजे जशपुर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ अन्य जनप्रतिनिधि, जनजातीय समाज के लोग और बड़ी संख्या में माई भारत यूथ वालंटियर्स भी शामिल होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button