छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय आज IIM चिंतन शिविर में लेंगे नीति निर्माण की दिशा : राजनांदगांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, आदिवासी समाज के स्थापना दिवस और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास से जुड़ेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, जानें पूरा कार्यक्रम….

रायपुर, 9 जून 2025:मुख्यमंत्री आज सोमवार को दिनभर के प्रवास पर रहेंगे और रायपुर से लेकर राजनांदगांव तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिन का शुभारंभ सुबह 10 बजे नवा रायपुर स्थित आईआईएम में आयोजित “चिंतन शिविर 2.0” में भागीदारी से हुआ।

इसके पश्चात दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री ने आईआईएम से प्रस्थान किया और पुलिस मुख्यालय हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम गोडलवाही (विकासखण्ड छुरिया, जिला राजनांदगांव) के लिए रवाना हुए।

दोपहर 2:45 बजे वे हाई स्कूल मैदान, गोडलवाही पहुँचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वहीं अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के 85वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न शासकीय कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम उपरांत वे ग्राम गौहलवाही (छुरिया) के लिए रवाना हुए और वहां संक्षिप्त प्रवास के बाद शाम 4:35 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपैड पहुँचे।

अंत में, मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुँचे जहां आज के कार्यक्रमों का समापन हुआ।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button