छत्तीसगढ़
Trending
CM विष्णुदेव साय आज 4थी बटालियन माना कैंपस रायपुर में शहीद दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल: जशपुर और रायपुर के बीच विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम…

मनीष तिवारी
रायपुर, 21 अक्टूबर 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 07:25 बजे निज निवास बगिया से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 07:30 बजे बगिया हेलीपैड, विडिंग-संकोसबल, जिला जशपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर 08:55 बजे पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री 09:00 बजे 4थी बटालियन, माना कैंपस रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री 10:30 बजे माना कैंपस से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे।



