छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय दो दिवसीय मुंबई दौरे पर: ‘इंडिया स्टील 2025’ और ‘सीएमएआई फैब शो’ में लेंगे हिस्सा, उद्योग जगत के दिग्गजों से करेंगे मुलाकात, जानें मिनट 2 मिनट कार्यक्रम…

रायपुर 23 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 और 24 अप्रैल 2025 को मुंबई दौरे पर रहेंगे। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न औद्योगिक आयोजनों में शामिल होंगे तथा देश की प्रमुख टेक्सटाइल और स्टील कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 8:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंडिगो की फ्लाइट (6E 594) से 8:45 बजे रवाना होकर 10:40 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा पश्चिमी मुंबई स्थित वेस्टिन होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स जाएंगे।

दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां वे “सीएमएआई फैब शो” में शामिल होंगे। इसके बाद वे टेक्सटाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे। शाम 4:15 बजे वे वेस्टिन होटल्स लौटेंगे। शाम 6 बजे होटल में ही विभिन्न कंपनियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। रात्रि विश्राम भी वेस्टिन होटल में ही रहेगा।

24 अप्रैल को सुबह 9:45 बजे मुख्यमंत्री बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर के ग्रांडे हॉल ए में आयोजित “इंडिया स्टील 2025” में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे वे “छत्तीसगढ़ राउंडटेबल” बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और स्टील कंपनियों के साथ बैठकें करेंगे। शाम 6:30 बजे वेस्टिन होटल्स लौटने के बाद, 7:35 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 9:35 बजे इंडिगो की फ्लाइट (6E 2371) से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। 9:55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में औद्योगिक निवेश और संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button