छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर दौरे पर : रेलवे स्टेशन उद्घाटन और सुशासन शिविर समाधान शिविर में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

अम्बिकापुर/रायपुर, 22 मई 2025 — मुख्यमंत्री 22 मई 2025 (गुरुवार) को जशपुर, अम्बिकापुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 9:40 बजे जशपुर जिले के बगिया स्थित निज निवास से कार द्वारा बगिया हेलीपेड के लिए रवाना होंगे।

9:45 बजे वे हेलीकॉप्टर द्वारा अम्बिकापुर के लिए उड़ान भरेंगे और 10:15 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड, अम्बिकापुर पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर जाएंगे।

10:25 बजे से 11:45 बजे तक मुख्यमंत्री “103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे 11:50 बजे से 4:00 बजे तक सुशासन तिहार शिविर में शामिल होंगे, जहां वे जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जनता से संवाद करेंगे।

शिविर के समापन के बाद वे 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे।

5:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश में विकास कार्यों और सुशासन की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button