छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा सम्मान और सुरक्षा

रायपुर, 18 जून 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेशव्यापी चरण पादुका वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इस योजना के साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होने जा रहा है।

पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बंद की गई इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर से शुरू किया है, जो राज्य के 12 लाख 40 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं के लिए गरिमा और सुविधा का प्रतीक बनेगी। योजना के क्रियान्वयन हेतु 40 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “हमारी सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाना है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का प्रदेश की अर्थव्यवस्था और वनोपज आधारित जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। चरण पादुका योजना केवल जूता वितरण नहीं, बल्कि स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक है।”

745 करोड़ की तेंदूपत्ता खरीदी
इस वर्ष अप्रैल के तृतीय सप्ताह से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य प्रारंभ हुआ था, जिसमें राज्य की 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों द्वारा 10,631 फड़ों में संग्रहण किया गया। कठिन मौसम परिस्थितियों के बावजूद 11.40 लाख से अधिक संग्राहकों ने 13.54 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण कर 745 करोड़ रुपये मूल्य का विक्रय किया है।

इस राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के तहत किया जा रहा है, जिसमें से अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि संग्राहकों के खातों में अंतरित की जा चुकी है।

यह योजना संग्राहक परिवारों की सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button