छत्तीसगढ़
Trending

महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, खुद बनाई चाय, बोले – “चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान”

रायगढ़/रायपुर, 06 फ़रवरी 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचकर न केवल स्वयं चाय बनाई, वरन सबके साथ चाय का आनंद लिया। जीवर्धन रायगढ़ नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी हैं। सीएम साय ने कहा – चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज रायगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने पांच किलोमीटर से ज्यादा रोड शो किया। जहाँ विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद साय कैबिनेट के साथी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ मिनीमाता चौक स्थित जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे। लोगों के आश्चर्य का उस समय ठिकाना न रहा, जब सीएम साय जीवर्धन की दुकान पर स्वयं चाय बनाने लगे। उन्होंने लोगों को चाय का वितरण भी किया और बोले – एक साधारण से कार्यकर्ता की मेहनत का उचित सम्मान, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जिस प्रकार चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, चाय बेचकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, यहाँ का सर्वांगीण विकास करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चार बार सांसद के रूप में चुना और इस दौरान वे जीवर्धन चौहान के संपर्क में आए। बीस वर्ष में मैंने जीवर्धन चौहान को ईमानदारी से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते देखा है, उनके साथ युवाओं की एक बड़ी टीम है। वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत रायगढ़ नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button